फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सपा कार्यकर्ताओं ने शरद यादव को दी श्रद्घांजलि

Sat, 14 Jan 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शरद यादव ने जीवन भर गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से देश ने एक प्रखर समाजवादी नेता खो दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में सपा कार्यकर्ताओं ने शरद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वरिष्ठ नेता सरफराज खान ने कहा कि शरद यादव ने हमेशा वंचित समाज की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने वीपी सिंह सरकार में रहते हुए मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू कराने में अहम भूमिका अदा की। उनकी विचारधारा पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्घांजलि होगी।
पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि वे राजनीति में एक ऐसा व्यक्तित्व थे जिन्होंने सबको जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की और समाजवाद विचारधारा को मजबूत करने का काम किया। अब्दुल गफूर एवं हसीन कुरैशी ने कहा कि उन्होंने अपनी राजनीति के बल पर एक देश में विशिष्ट पहचान बनाई।
विज्ञापन

अमरीश चौटाला, जुमला सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान कंवरपाल अहमदपुर, रामकुमार विश्वकर्मा, महफूज अंसारी, राव इसरार, कयूम, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें