फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का पाकेट वोट ना घोषित हो मुसलमान

विज्ञापन
छुटमलपुर में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते मौ मुजतबा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सपा का पाकेट वोट ना घोषित हो मुसलमान
विज्ञापन

सहारनपुर, छुटमलपुर। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मोहम्मद मुजतबा ने कहा कि मुसलमान सपा का पाकेट वोट घोषित न हो। भाजपा के खिलाफ सपा रक्षात्मक रवैया अपनाए बैठी है, जबकि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार मुखर होकर विरोध कर रही है।
छुटमलपुर में अपने कार्यालय पर आयोजित बैठक में मोहम्मद मुजतबा ने कहा कि कार्यकर्ता यह बात मुस्लिम समाज के बीच जा कर उसे समझाने का प्रयास करें कि मुसलमानों का भला केवल कांग्रेस ही कर सकती है। सपा उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 से अब तक विधान सभा और लोकसभा के लगातार चार चुनाव अलग अलग दलों से गठबंधन करने के बावजूद हारी है। इसकी वजह सपा के शासनकाल की अराजकता और गुंडागर्दी रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष की मजबूत लड़ाई लड़ रहे हैं। वे देश भर में घूम कर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं जिसे अपार समर्थन मिल रहा है। कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निकाय चुनाव के लिए कमर कस लें। कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतार कर भाजपा का सफाया करेगी।
विज्ञापन

बैठक में मनोज चौधरी, अब्दुल हसीब, प्रधान नासिर अली, चौ. पद्म सिंह, फरमान मलिक, आमिर मलिक, रामबीर सिंह, इरफान ठेकेदार, महबूब तल्हेड़ी, प्रवेज अली, राव यूसुफ, कुद्दूस मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें