नकुड़ में योग गुरु पदमश्री भारत भूषण को स्मृति चिन्ह देते आयोजक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, नकुड़। हरि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन का 20 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी सुधीर सिंह और अंतर्राष्ट्रीय योग गुरू पद्म श्री स्वामी भारत भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सबका मन मोहा। डीआईजी सुधीर सिंह ने अनुशासन का जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को सफल बनाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग गुरू पद्म श्री भारत भूषण ने कहा कि हरि ग्रुप को 20 वर्ष होना एक इतिहास बनने जैसा है। यह हरि ग्रुप जो 20 वर्ष पूर्व एक पौधा था आज वटवृक्ष बनकर इस क्षेत्र में शिक्षा का उजाला निरंतर फैला रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रामायण पर आधारित एक नृत्य श्रृंखला भी छात्र-छात्राओं ने पेश की और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान की ओर से अतिथियों व संस्थान के मेधावी छात्रों पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता संस्थापक चौधरी हरिपाल सिंह व संचालन डा. एनपी राठौर ने किया। संस्थान के चेयरमैन सुभाष चौधरी व निदेशक मयंक चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के लिए चीजें आसान हैं लेकिन जब यह संस्थान खुला था तब उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र में कोई शिक्षण संस्थान नहीं था। चौ. राजेंद्र गुर्जर मेरठ, पदमेंद्र सिंह, पप्पू वर्मा, पवन सिंह राठौर, दिनेश छोकर, शिवकुमार गुप्ता, धनीराम, बालिस्टर, संजीव चौधरी, पहलसिंह, संजय सढोली, चंद्रशेखर मित्तल आदि रहे।
नकुड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR