चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सपा का कुनबा बढ़ा, कई शामिल
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक में कई लोगों ने दूसरे दलों को छोड़कर सपा में शामिल होने की घोषणा की।
मंगलवार को चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कई लागों ने सपा के महानगर अध्यक्ष आजमशाह एवं नगर विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें प्रदीप हंस, आशु सैनी, मोहन सैनी, पंकज कश्यप, अभिषेक, चंदन, राजन प्रजापति अभिषेक कुमार, शिवा धीमान, विक्की दूबे, सोनू, सुमित,शिवम पौडवाल, राजन डबराल आदि प्रमुख रहे। महानगर अध्यक्ष और नगर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लगातार सर्वसमाज का समर्थन सपा को मिल रहा है। इस दौरान महानगर महामंत्री गुलशन कपूर, काशिफ अल्वी, आशीष बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।