फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने किया आसपा की साइकिल यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा चलाई जा रही साइकिल यात्रा जाति तोड़ो-समाज जोड़ो का सपा के पूर्व एमएलसी उमर अली खान और उनके समर्थकों ने स्वागत किया। पूर्व एमएलसी ने मुहिम में हर तरह से समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन

उमर अली खान ने साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजन गौतम और उनकी टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जाति तोड़ो-समाज जोड़ो की सोच अच्छी सोच है, जिससे हमारा समाज और देश दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने यात्रा को समर्थन जारी रखने की बात कही। मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि 21 जुलाई को सभी विधान सभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाएंगे। जाति तोड़ो-समाज जोड़ो साइकिल यात्रा का समापन भी उसी दिन होगा। यात्रा में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
यात्रा के लिए इटली से मिली दस साइकिल
सहारनपुर। जाति तोड़ो-समाज जोड़ो साइकिल यात्रा को इटली से भी समर्थन और सहयोग मिल रहा है। श्री गुरु रविदास भवन इटली के प्रधान मनोज रविदासिया द्वारा यात्रा के लिए 10 साइकिल भेजी गई हैं। उक्त साइकिलें इटली के एक टीवी चैनल के निदेशक डॉ. खुशीराम सुमन, रांची निवासी रेनु किशोर, राजलता रविदासिया, विकास कुमार रविदासिया, धीरज राठी, वीरेंद्र राठी आदि ने कार्यकर्ताओं को भेंट की। मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का संदेश केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंच रहा है। यही वजह है कि इटली से साइकिलें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें