फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं को सड़क दूधली जाने से रोका

Sun, 23 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सपाइयों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सड़क दूधली प्रकरण की जांच के लिए शनिवार को आई सपा विधायकों की टीम को गांव में जाने से रोक दिया गया। इस पर वे भड़क गए और विरोध में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बाद में गेस्ट हाउस में ही जांच दल ने सड़क दूधली के ग्रामीणों की सुनवाई की। जांच दल 25 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप देगा।   बृहस्पतिवार को सड़क दूधली में हुई घटना की जांच करने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पांच सदस्यीय टीम का गठन करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच करने और तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

इस टीम में शामिल विधायक और पूर्व मंत्री महबूब अली, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज पारस, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद और पूर्व राज्यमंत्री एवं नगर विधायक संजय गर्ग शनिवार को देहरादून चौक स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां से उनका सड़क दूधली में जाने का कार्यक्रम था। 
विज्ञापन


वहां से जैसे ही जांच टीम कार्यकर्ताओं के साथ सड़क दूधली के लिए जाने लगी तो पुलिस बल ने उन्हें वहीं रोक दिया। इस पर जांच टीम ने लोकतंत्र का हवाला देते हुए कहा कि केवल पांच लोगों को घटना के कारणों की जांच करने के लिए सड़क दूधली जाने की इजाजत देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल घटना के कारणों की जांच करना ही है। लेकिन, पुलिस प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया। इसके विरोध में सपाइयों ने गेस्ट हाउस में जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 

जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर ने बताया कि जांच दल 25 अप्रैल को पार्टी हाई कमान को अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। इस दौरान विधान परिषद सदस्य उमर अली खान, सरफराज खान, फैसल सलमानी, बिट्टू नंबरदार, सुदेश गुर्जर, फैजानुर्रहमान, आशीष वैश्य, कुलवीर राणा, प्रीतम सिंह, फहाद सलीम आदि रहे।
विज्ञापन


छावनी बना रहा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउसः सहारनपुर। जांच दल को सड़क दूधली जाने से रोकने के लिए पीडब्लूडी गेस्ट हाउस सुबह से ही छावनी बना रहा। 
वहां पर एसडीएम राकेश गुप्ता, सीओ सेकेंड अब्दुल कादिर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें