देवबंद से माविया अली की पत्नी जहीर फातिमा को टिकट दिया
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने बताया कि देवबंद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक माविया अली की पत्नी जहीर फातिमा को प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत तीतरों के अध्यक्ष पद के लिए तैमूर खान को प्रत्याशी होंगे और नगर पंचायत छुटमलपुर में अध्यक्ष पद के लिए शमां को सपा की उम्मीदवार बनाया गया है। अन्य नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशियों की देर रात तक घोषणा होने की उम्मीद है।