फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से डरने की जगह उसे समझना बेहद जरूरी : सोंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली, चंडीगढ़ और मेरठ से आए चिकित्सकों ने अनुभव किए साझा
विज्ञापन

-आईएमए की ओर से सिटी कन्वेंशन सेंटर में हुआ वार्षिक अधिवेशन मेडिकान
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से हुए वार्षिक अधिवेशन मेडिकान में दिल्ली, चंडीगढ़ और मेरठ से आए चिकित्सकों ने अनुभव साझा किए। इस दौरान चिकित्सकों ने कहा कि बीमारी से डरने की जरूरत नहीं बल्कि उसे समझने की है, ताकि उसका बेहतर इलाज कराया जा सके।

रविवार को देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में वार्षिक अधिवेशन मेडिकान का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुभाष सहगल और अधिवेशन संयोजक डॉ. रजनीश दहूजा ने कहा कि यह कार्यक्रम चिकित्सकों के लिए चिकित्सा विज्ञान में नए आयाम को आत्मसात करने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। अधिवेशन में मेरठ से आए डॉक्टर एसपी सोंधी ने डायबिटीज की बीमारी पर अनुभव साझा किए। कहा कि किसी भी बीमारी से डरने की जगह उसे समझना बेहद जरूरी है। उसके उचित उपचार से जीवन में सुधार किया जा सकता है। डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने क्रोनिक डिसीजेस के उपचार की जानकारी दी। धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल से आए डॉ. आनंद पांडेय ने दिल की बीमारियों की रोकथाम और इलाज के बारे में बताया। डॉ. मुरलीधरन, डॉ. रविंद्र वत्स, डॉ. प्रवीण मित्तल, डॉ. ऋषि भाटिया, डॉ. आईपीएस कोचर ने बीमारियों में हुए नए शोध के बारे में विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवेशन में सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, आईएमए जोन अध्यक्ष डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. अवनीश सिंघल, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. नैना मिगलानी, डॉ. गायत्री सहगल, डॉ. पूनम मखीजा, डॉ. नीतू जैन, डॉ. सौम्य जैन, डॉ. विनीता मल्होत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें