फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-भाजपा पर बरसे ओवैसी

Thu, 19 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जनसभा में बोलते ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलीमीन पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


भाजपा और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। वह बृहस्पतिवार को यहां गांधी पार्क में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। गांधी पार्क में आयोजित सभा में ओवैसी को दोपहर 12 बजे पहुंचना था, मगर सड़क मार्ग से आने की वजह से वह शाम 4:28 बजे सभा स्थल पहुंचे।

उन्होंने पहुंचते ही बिना कोई औपचारिकता पूरी किए सीधे माइक थाम लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने से पहले जनता के साथ अनेक बढ़े वादे किए थे।
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही गई थी, मगर अभी तक केवल दस लाख युवाओं को रोजगार मिला है। प्रधानमंत्री पर विदेशों से काला धन वापस लाने में भी विफल रहने का आरोप लगाया। नोटबंदी कर जनता को कतार में खड़ा कर दिया गया। 

अखिलेश सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सपा ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे उनको पूरा नहीं किया गया। सपा सरकार में प्रदेश का नहीं, बल्कि यादव परिवार का विकास हुआ। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

सभा के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ओवैसी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि यदि कांग्रेस की नीयत साफ होती और उसने कोई काम किया होता तो आज भाजपा की सरकार नहीं होती।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सपा के साथ होने जा रहे गठबंधन पर चुटकी ली। बोले कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने प्रदेश में 27 साल यूपी बेहाल यात्रा चलाई। अब यूपी का बेहाल करने वाली सपा के साथ गठबंधन कर लिया है।

किसानों के कर्ज की बात करने वाली कांग्रेस जनता को जवाब दे। कहा कि सौ साल पुरानी पार्टी के नेता अब अखिलेश की साइकिल पर सवारी करने को तैयार हैं। इससे बुरा कांग्रेस के लिए कुछ नहीं हो सकता।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें