फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्राथमिकता से करें उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण

Thu, 29 Feb 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समयसीमा में उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि बेहट रोड पर चौधरी विहार रसूलपुर, हमीरपुर से लेकर साईं मंदिर तक काफी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। उन्होंने यहां पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत से संबंधित प्रकरणों के लिए अलग से मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराई जाए।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी में स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना के बनाए गए एस्टीमेट को एक सप्ताह में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में पारित निर्णयों का समय से अनुपालन कराया जाए। अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निराकरण में तेजी लाएं। उन्होने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित सभी आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण कराया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी, उद्योग उपायुक्त वीके कौशल, अनूप खन्ना, रविन्द्र मिगलानी , अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें