समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण को किया याद
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उनके सिद्धांतों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी चिंतक राजनारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि राजनारायण ने आजीवन समाजवादी सिद्धांतों की राजनीति की। रायबरेली लोकसभा सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जीत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था। इसके बाद देश में आपातकाल लागू हुआ था। अब्दुल गफूर, प्रवीण बांदूखेडी, राव वजाहत, राजेश सैनी, हसीन कुरैशी, मजहबी खान, वेदपाल पटनी, मुस्तफा, हनीफ आदि रहे। उधर, सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग के कैंप कार्यालय पर राजनारायण की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, शेखर राणा, रतन यादव, पार्षद टिंकू अरोड़ा, शाहनवाज चांद, परीक्षित वर्मा आदि रहे।