फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद होगा विकास कार्यों का सोशल ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास कार्यों का सोशल ऑडिट किया जाएगा। इससे पूर्व टीमों को प्रत्येक विकासखंड स्तर पर बुधवार से कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो दो से आठ सितंबर तक चलेगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट होना है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। टीम के सदस्यों को छह-छह फिट की दूरी पर बैठाया जाएगा। समस्त सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोशल आडिट टीम सदस्यों को अपने स्तर से सूचित कर शत-प्रतिशत टीम के सदस्य प्रशिक्षण में बैंक खाता विवरण एवं आईएफएससी कोड के साथ उपस्थित रहें।
विज्ञापन

विकासखंड - प्रशिक्षण की तारीख
मुजफ्फराबाद व सढ़ौली कदीम-- 02 सितंबर
देवबंद व नागल- --03 सितंबर
नानौता व रामपुर मनिहारान--04 सितंबर
गंगोह व सरसावा--05 सितंबर
बलियाखेड़ी व पुवांरका-07 सितंबर
नकुड़--08 सितंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें