फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेलों में ड्यूटी देने वाले स्निफर डॉग का निधन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में डॉग को श्रद्धांजलि देते एसएसपी दिनेश कुमार। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रयागराज से लेकर हरिद्वार के कुंभ मेलों के साथ ही कई आपराधिक मामलों में छानबीन के लिए पुलिस की टीमों के अहम साथी रहे एक स्निफर डॉग ‘उप्पन’ का बुधवार को बीमारी से निधन हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन मैदान में पूरे सम्मान के साथ इस डॉग का अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र सहित अन्य ने कहा कि उप्पन पुलिस टीम का अहम हिस्सा था।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में इसे पुलिस टीम में शामिल किया गया था। इसकी उम्र 10 साल थी। इस डॉग ने प्रयागराज और हरिद्वार के कुंभ मेलों के अलावा अलग-अलग जगहों पर वीवीआईपी ड्यूटी तक कवर की थी। इसके अलावा आपराधिक घटनाओं से खुलासे से लेकर संवेदनशील घटनाओं के दौरान रेलवे स्टेशनों से लेकर अन्य जगहों पर विस्फोटक सामग्री की खोजबीन में मदद की। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी हमारे पास चार स्निफर और एक ट्रैकर डॉग हैं। स्निफर डॉग जहां विस्फोटक सामग्री की पहचान में महारत रखते हैं, वहीं ट्रैकर डॉग लूट चोरी की वारदात के खुलासे में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होेंने बताया कि बुधवार को बीमारी के चलते इसका निधन हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें