फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के छापे में दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, वन तस्कर फरार

विज्ञापन
सरसावा में पकड़ा गया दुर्लभ प्रजाति का सांप - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पुलिस के छापे में दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, वन तस्कर फरार
विज्ञापन

सहारनपुर/सरसावा। एक बार फिर दुर्लभ प्रजाति के सांपों की तस्करी का जिले में खुलासा हुआ है। सरसावा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम समसपुर के एक घर में छापा मारकर दुर्लभ प्रजाति के सांप को बरामद किया है। हालांकि वन तस्कर छत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस तस्कर की तलाश में दबिश दे रही है और वन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
दो दिन पूर्व सरसावा थाने की शाजहांपुर पुलिस चौकी पर तैनात एसआई राहुल देशवाल को मुखबिर ने ग्राम समसपुर में शकील पुत्र जाकिर के घर में गोकशी होने की सूचना दी। सरसावा थाने के प्रभारी अशोक सोलंकी तथा एसआई देशवाल ने टीम के साथ सोमवार की रात आरोपी के घर छापा मारा तो आरोपी अंधेरे में घर की छत से कूदकर भाग निकला। तलाशी में पुलिस को कमरे में खाट के नीचे संदिग्ध रूप से रखा हुआ लकड़ी का एक बॉक्स मिला। पुलिसकर्मियों ने बॉक्स खोला तो उसमें एक सांप को देखकर दंग रहे गए। पुलिस ने बॉक्स में बंद सांप को कब्जे में लेकर वन विभाग से संपर्क साधा तथा सांप के विषय में जानकारी की। बॉक्स में बंद सांप दुर्लभ प्रजाति का बताया गया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुंहमांगी कीमत की बात कही जाती है। शाहजहांपुर पुलिस चौकी एसआई इंचार्ज राहुल ने बताया कि दुर्लभ सांप वन्य जीव अधिनियम 1972 की धारा के प्रथम अनुसूची में दर्ज है। थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दुर्लभ सांप को वन अधिकारियों के निर्देश पर शिवालिक के मोहंड रेंज में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर में दुर्लभ प्रजाति के सांपों पर तस्करों की नजर
सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम समसपुर में इससे पूर्व भी पुलिस ने 21 सितंबर 2018 में जाबिर तथा इस्तखार के पास से दो-दो दुर्लभ प्रजाति के सांप बरामद किए थे। जिनका सौदा लाखों में तय किया गया था। करीब दो माह पहले थाना चिलकाना में ग्राम समसपुर का ही एक और व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ दुर्लभ प्रजाति के सांप के साथ पकड़ा गया था। जिसकी एवज में एक व्यक्ति से पचास लाख रुपये तक वसूल करने की बात कही थी। सहारनपुर के जनकपुरी कोतवाली अंतर्गत एक दुर्लभ सांप के साथ एक को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में हैं दुर्लभ सांप
दुर्लभ प्रजाति का सांप शिवालिक की पहाड़ियों में मिलते हैं। बारिश के बाद ये रेतीली जगहों पर रहते हैं। चूंकि इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को लेकर अंधविश्वास और भ्रांतियां है। लिहाजा वन तस्कर इसे मुंहमांगी कीमत पर बेचने को इस दुर्लभ सांप को दबोच लेते हैं। खास बात ये है पूंछ की तरफ से ये चपटा होता है, इसलिए ये देखने में दो मुंह वाला लगता है, जबकि कोई सांप दोमुंहा नहीं होता। अहम बात ये है कि कई तरह की तांत्रिक क्रियाओं सहित अन्य चीजों में इसके उपयोग की बातें आती रही हैं। लिहाजा इसे बेशकीमती बताया गया है। हालांकि वन संरक्षक वीके जैन बताते हैं कि ये केवल अंधविश्वास है। लगातार वन तस्करों से इस प्रजाति के सांप की बरामदगी के बाद वन तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें