सहारनपुर, चिलकाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी में महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के निर्देश पर निपुण भारत मिशन पर आधारित चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
डायट में प्राचार्य तथा उपनिदेशक एसएम सिद्दीकी ने प्रशिक्षण उपरांत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच एआरसी तथा पीआरबी को निपुण भारत प्रशिक्षण दिया गया है। जनपद में कुल 60 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त सभी शिक्षक अपने-अपने ब्लॉक में निपुण भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को 22 सप्ताह में पूरा किया जाएगा। हर सप्ताह के प्रत्येक दिन की शिक्षण योजना निर्धारित की गई है। प्रत्येक शिक्षक समयबद्ध रूप से कार्य करेगा। प्राचार्य ने कहा कि परियोजना द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित निर्धारित किया गया है, उसे समय से पूरा किया जाना चाहिए।
प्रशिक्षण में संदर्भदाता संजय सिंह प्रवक्ता एसआरजी, कपिल दुआ, भावना पांडे, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रशिक्षण के तकनीकी सहयोगी डॉ. अजय कुमार आदि उपस्थित रहे। सभी प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संवाद