फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नदियां दूसरे दिन भी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/शाकंभरी (सहारनपुर)। रविवार को दूसरे दिन भी क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां उफान पर रही। नदी-नालों से घिरे 20 से अधिक गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। बाढ़ जैसे हालात बनने से जन प्रभावित हुआ है। शाकंभरी देवी नदी में जैसे ही पानी आना शुरू हुआ तो पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ से निकालना शुरू कर दिया। शफीपुर में एक कार जलधारा के बीच फंस गई। उसके चालक को मुश्किल से बचाया जा सका।
विज्ञापन

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के पानी से बरसाती नदियां पूरे उफान पर है। रविवार को दोपहर बाद तीन बजे नदियों में फिर से जबरदस्त पानी आ गया। शाकंभरी देवी नदी में जैसे ही पानी आना शुरू हुआ तो पुलिसकर्मियों ने अलर्ट जारी करते हुए सिद्धपीठ में मौजूद श्रद्धालुओं को निकालना शुरू कर दिया। उधर, शाहपुर गाड़ा गांव के पास बरसाती नदी में अचानक आए पानी के तेज बहाव के बीच ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई, हालांकि उसे निकाल लिया गया। उस पर सवार ग्रामीणों को भी बचा लिया गया। सफीपुर गांव के पास नदी को पार करने के दौरान अचानक आई जलधारा में एक कार बह गई। किनारे पर मौजूद ग्रामीणों ने कार के चालक को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि कार जलधारा के बीच फंसी रह गई। नदियों में पानी के चलते बेहट-शाकंभरी देवी, बेहट-बिहारीगढ़ व मिर्जापुर-सुंदरपुर में वाहनों का आवागमन तीन बजे के बाद बंद हो गया। देर शाम तक नदी नालों से घिरे गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। लोग नदियों के किनारे खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार करते रहे।

गांव शफीपुर के पास नदी में फंसी कार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें