फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में सिपाही समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
चन्द्र नगर जैन मन्दिर वाली गली में बना हॉटस्पॉट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर में तैनात एक सिपाही सहित छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, साथ ही 13 मरीजों को कोविड अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में सहारनपुर की पुलिस लाइन में रहने वाला एक सिपाही शामिल है, जो थाना कुतुबशेर में तैनात है। एक बार फिर पुलिस लाइन और पुलिस महकमे में कोरोना को लेकर दहशत बढ़ी है। जिले में पहले भी पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक अन्य व्यक्ति शारदानगर का पॉजिटिव आया है। अन्य चार संक्रमितों में देवबंद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा और पत्थर का कुआं क्षेत्र के बताए गए हैं। सभी संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। संपर्क में आए परिजनों की सैंपलिंग की जा रही है। इनके अलावा फतेहपुर और राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पतालों से 13 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 500 पर पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 400 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 98 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें