सहारनपुर/पुवांरका। गांव चकहरेटी में एक मकान के कमरे की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी अर्जुन कश्यप अपनी पत्नी राखी और तीन बच्चों के साथ कमरे में सोए हुए थे। शनिवार सुबह अचानक पांच बजे ईंटों के मकान की छत का प्लास्टर गिरने से परिवार के पांच लोग जख्मी हो गए। चीख सुनकर आसपास के लोग अर्जुन के मकान की और दौड़ पड़े। अंदर जाकर देखा तो मकान की छत का कुछ हिस्सा टूटकर सोते हुए परिवार के ऊपर गिर गया। सभी को कमरे से बाहर निकाला गया, जिसमें अर्जुन कश्यप, उसकी पत्नी राखी, पुत्री कीरती, परी माही घायल हुई, जिसमें दो बच्चों को ज्यादा चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया।