फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसआईआर बड़ी साजिश, कट रहा दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक का वोट

Sun, 11 Jan 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि एसआईआर में गरीब, दलित, पिछ़डा व अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का बड़े पैमाने पर वोट काटा जा रहा है। इतना ही नहीं साजिश के तहत सबको नागरिकता सिद्ध करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

नयागांव रोड स्थित केल्विन सेंट्रल एकेडमी में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बाबू सिंह कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले के प्रयास से आज बेटियों को स्वतंत्र रूप से शिक्षा मिल रही है। उन्होंने बेटियों की उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख को श्रेय दिया। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि एसआईआर से देश का गरीब तबका, जो पढ़ा लिखा नहीं है जिसके पास कागज नहीं है, वह परेशान है। संगठन 2027 के लिए पूरी तैयारी कर रहा है और मजबूती के साथ चुनाव लड़कर सरकार बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन घटनाएं घटित हो रही हैं, लेकिन प्रदेश की घटनाओं पर चर्चा करने के बजाय बांग्लादेश पर चर्चा की जा रही है। पूर्व राज्य मंत्री लियाकत अली एडवोकेट, शिवकुमार सैनी, डॉ. पुष्कर सैनी, प्रवेश सैनी, वीरेश सैनी, लियाकत अली एडवोकेट, फरहाद गाड़ा, मांगेराम कश्यप, ऋतु सैनी, मजाहिर हसन मुखिया सहित बच्चों के अभिभावक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें