फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में सन्नाटा, सड़कों पर दिखी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में सन्नाटा, सड़कों पर दिखी आवाजाही
विज्ञापन

सहारनपुर। नाइट कर्फ्यू व्यवस्था शुक्रवार रात नौ बजे से लागू हो गई। शहर के अधिकांश बाजारों में व्यापारियों ने खुद ही दुकानों को बंद कर संदेश दिया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनका पूरा सहयोग है। हालांकि कुछ स्थानों पर इक्का-दुक्का दुकानें खुली भी मिलीं। वहीं, हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों से आने वालों का आवागमन जारी रहा। इस दौरान पुलिस के वाहन भी शहर के भीतरी मार्गों पर भ्रमण करते नजर आए।
समय 09:15 बजे -- नेहरू मार्केट
शहर के नेहरू मार्केट में अधिकांश दुकानें रेडीमेट गारमेंट्स की हैं। यहां पर रोजाना रात 10 बजे तक बाजार खुला रहता है, लेकिन नाइट कर्फ्यू के चलते सभी दुकानें बंद मिलीं। चौकी नेहरू मार्केट से तिब्बती मार्केट और उससे आगे अशफाक उल्ला खां चौक की तरफ भी सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन

समय 9:20 बजे -- घंटाघर चौराहा
यह चौराहा पूरी रात गुलजार रहता है। घंटाघर से नेहरू मार्केट की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगे थे। पास में चौकी पर पुलिसकर्मी तैनात थे, जो बेवजह आवागमन करने वालों को टोक रहे थे। हरियाणा, पंजाब आदि की तरफ से देहरादून की तरफ जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही हो रही थी।
समय 09:25 बजे -- खान आलमपुरा
देहरादून रोड पर खान आलमपुरा मोहल्ले के बाहर दुग्ध डेयरी खुली थी, तो पास में ही गली के बाहर एक दर्जन से ज्यादा लोग खड़े थे। उसके नजदीक चिकन रेस्टोरेंट के शटर बंद हो चुके थे, जबकि यह रेस्टोरेंट रात में 12 बजे तक भी खुलते थे।
समय 09:30 बजे -- देहरादून चौक
दो दरोगा और एक सिपाही जनकपुरी थाने के सामने देहरादून चौक पर ड्यूटी करते मिले। चौराहे के आसपास तमाम दुकानें बंद थीं, सिर्फ दुग्ध डेयरी खुली हुई थी। वहां से कुछ ग्राहक दूध खरीद रहे थे।
समय 09:35 बजे -- सदर बाजार तिराहा
थाने के ठीक सामने अस्पताल पुल की तरफ जाने वाले मार्ग पर सन्नाटा था, पुलिस ने बैरियर लगाए हुए थे, जो वन वे व्यवस्था के लिए थे। कुछ दुपहिया वाहनों की आवाजाही मिली।
समय 09:40 बजे -- दीवानी कचहरी तिराहा
कोर्ट रोड पर देर रात तक रौनक रहती है, लेकिन शुक्रवार रात को सन्नाटा पसरा था। दीवानी कचहरी के सामने मेडिकल स्टोर खुला हुआ था, अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद हो चुके थे।
विज्ञापन

दिन में रही काफी भीड़
शहर के नेहरू मार्केट, मोरगंज, जामा मस्जिद के आसपास दिनभर भीड़ रही। लोगों द्वारा दिन में ही राशन आदि की खरीद कर ली गई थी, ताकि जरूरत का सामान खरीदने के लिए भी रात में बाहर ना निकलना पड़े।

नाईट कर्फ्यू के चलते नेहरू मार्केट में बंद पड़ा बाजार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें