फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश से मिली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। अंबेहटा।भीषण गर्मी से बारिश ने लोगों को राहत की सांस दी है। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी में लोगों का जीना दुभर हो रहा है। शुक्रवार सुबह को अचानक से मौसम ने अंगडाई ली और बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा था। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी ख़ुशी दिखाई दी। बारिश होने से किसानों में धान की रोपाई आदि कार्यों की उम्मीद जगी है। बारिश होने से दिन भर मौसम खुशगवार रहा।
विज्ञापन

उधर अंबेहटा में दिन भर बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। प्रचंड गर्मी में लाेगों का जीना मुहाल हो रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण कूलर व पंखे से भी राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं बिजली कटौती भी रुला रही है। बुजुर्ग ओर बच्चें गर्मी से बचने के लिए पेड़ों के नीचे अथवा गलियों में बैठे नजर आ रहे हैं। बढ़ती गर्मी के कारण बाजारों में ग्राहकों की आमद भी ना के बराबर है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें