सिड़क और झबरेड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन प्रोश द्वार
सहारनपुर। सिड़की-झबरेड़ा मार्ग पर गांव बीरपुर के पास उत्तराखंड सीमा पर लोक निर्माण विभाग प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य करा रहा है। इसके चलते अब एक माह सिड़की-झबरेड़ा मार्ग बंद रहेगा। इसलिए रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।
लोक निर्माण विभाग सिड़की-झबरेड़ा मार्ग पर 12 अप्रैल यानी कल से निर्माण कार्य शुरू करेगा, जो 11 मई को पूरा होगा। इस अवधि में इस मार्ग पर यातायात संचालन बंद रहेगा। गांव बीरपुर के पास उत्तराखंड बार्डर पर प्रवेश द्वार बनना है। इसी के चलते कल से रूट डायवर्जन प्लान भी लागू हो जाएगा।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हल्के वाहन भटौल बीरपुर बिजली घर मार्ग से संचालित होंगे। इस मार्ग पर भारी वाहनों का पूर्ण रूप से आवागमन बंद रहेगा। झबरेड़ा जाने वाले भारी वाहन गागलहेड़ी से भगवानपुर होते हुए झबरेड़ा जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। पिछले दिनों गागलहेड़ी क्षेत्र में भी भगवानपुर मार्ग पर प्रवेश द्वार के चलते आवागमन बंद किया गया था। यहां पर प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो चुका है।