फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान पर एसआईबी का छापा, 70 लाख का करपवंचन पकडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने महानगर की एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान 70 लाख रुपये का कर अपवंचन प्रकाश में आया है। टीम ने मौके पर 10 लाख रुपये का कच्चा माल सीज कर दिया। जिस पर प्रतिष्ठान के स्वामी ने तत्काल 2.50 लाख रुपये जमा कराए। सीज किए गए कागजातों की जांच जारी है।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित नामचीन मिठाई की दुकान पर राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने छापा मारा। राज्यकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त सत्यपाल सिंह ने बताया कि छापे के दौरान रिटर्न में घोषित बिक्री और वास्तविक बिक्री में अंतर पाया गया। मिठाई की दुकान में ही चल रहे रेस्टोरेंट में सभी ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे थे। करीब दस लाख रुपये का रॉ मैटीरियल भी बिना प्रपत्रों के मिला। प्रतिष्ठान के स्वामी मौके पर संबंधित खाते, बही और स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सके।
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान प्रथम दृष्टया करीब 70 लाख रुपये का कर अपवंचन प्रकाश में आया है। सही स्थिति सीज किए गए प्रपत्रों और लैपटॉप की जांच और सुनवाई के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल प्रतिष्ठान स्वामी ने 2.50 लाख रुपये जमा कराए हैं। इस दौरान राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त रणकेंद्र सिंह, उप आयुक्त मनोज विश्वकर्मा, बृजेश, उदित नारायण सिंह, उमाशंकर सिंह और उप आयुक्त अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें