फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आबकारी आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. सेंथिल पांडियन सी. ने शुक्रवार को विकास कार्यों, बड़ी निर्माण परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त कराने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए सिटी बस के संचालन के लिए शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों का पालन किया जाए। स्पोर्ट्स कॉलेज की टेंडर प्रक्रिया को 31 अक्तूबर तक पूरा किया जाए। नानौता में बन रही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की प्रयोगशाला के निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट यथाशीघ्र मंगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभिन्न निर्माण इकाइयों में कार्य कर रहे श्रमिकों के बच्चों का शासकीय विद्यालयों में पंजीकरण कराने को कहा। बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में आय के स्त्रोत बढ़ाएं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि खनन, स्टांप, आबकारी आदि में जनपद की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर उच्च है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने जनपद में कानून व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। इस दौरान नगरायुक्त गजल भारद्वाज, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण आशीष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें