फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लेजर लाइटों से प्रदर्शित किए श्रीरामचरित मानस

Tue, 23 Jan 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कड़ाके की ठंड के बावजूद दिल्ली रोड स्थित अमृत तालाब सोमवार की शाम रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठा। मौका था नगर निगम द्वारा अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का।
विज्ञापन

शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लेजर से ही शिव स्तुति और उसके बाद लेज़र पर श्री राम चरित मानस के माध्यम से राम वनवास, सीता हरण, राम रावण युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा, रावण वध सहित राम जीवन की अनेक झांकी तथा राम आएंगे...राम आएंगे की शानदार प्रस्तुति दी। आर्ट आफ लिविंग के साधकों ने भी भजन के माध्यम से माहौल को राममय बना दिया। कार्यक्रम में विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, प्रवीर, आशुतोष, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, एडीएम डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, एसडीएम संगीता राघव, एसडीएम सदर युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें