फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसबों में बैंडबाजों संग निकाली गई श्रीराम बारात

विज्ञापन
गंगोह में प्रभु श्रीराम जी की बारात में आरती उतारते महंत सुशील शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गगोह/नागल/तीतरों (सहारनपुर)। जिले के गंगोह, नागल और तीतरों में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा से राम बरात का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गंगोह के शिवचौक स्थित पुरातन श्री रामलीला रंगमंच से बरात को आरंभ किए जाने से पूर्व धर्मध्वजा पूजन कराया गया। इसके उपरांत प्रभु श्रीराम जी की आरती उतारी गई। मंडल संयोजक रघुनंदन गोयल ने राकेश सिंघल, रविकांत मित्तल, दीपांशु गोयल, सचिन गर्ग, नीरज पाहुजा, समर्थ गोयल, बृजमोहन वर्मा आदि को पगड़ी पहनाकर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम का संचालन मनोज गोयल ने किया। मुख्य रथों पर श्रीराम के रूप में देवांश गोयल, लक्ष्मण देव रतन, भरत शुभ बसंल, एवं शत्रुघ्न श्रेष्ठ गोयल के अलावा भगवान शिव, महाराजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र विराजमान थे।
नागल में धूमधाम से श्रीराम बरात निकाली गई। समाजसेवी रजनीश नोसरान के आवास पर बरात संपन्न हुई जहां पर भोजन की व्यवस्था की गई थी। सुरेंद्र जुगाड़ी, श्रीपाल धीमान, लख्मीचंद भगत, भूषण शर्मा, रामकुमार कश्यप, गौतम, हिमांशु, पिंटू मास्टर आदि रहे।
विज्ञापन

तीतरों के ग्राम कोलाखेडी, कलसी व बाल्लू में श्री शम्भू रामलीला समिति के तत्वावधान में राम बरात का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार, शिवकुमार शर्मा, शीशपाल सैनी, ऋषिपाल ने किया।
रामलीला के मंचन का शुभारंभ
बेहट। श्री रामलीला उत्सव समिति बेहट के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के 11 दिवसीय कार्यक्रम के लिए रविवार की शाम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बल्ली पूजन किया गया। इसके बाद रात में रामलीला के मंचन का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं कमेटी के अध्यक्ष अजय जैन ने फीता काटकर किया। प्रबंधक संजीव कर्णवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सिंघल, सुनील राजदेव, अवनीश अग्रवाल, मोहित जैन, वशिष्ठ गुप्ता, राकेश गाबा, अजय सिंघल रहे।

नागल में बारात के साथ श्रीराम और लक्ष्मण- फोटो : SAHARANPUR

गांव बालू में निकाली राम बारात में शामिल श्री राम और लक्ष्मण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें