फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से जुडे 12.40 लाख वोटरों के आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मतदाता सूूची से वोटरों के आधार लिंक करने का अभियान तेजी पकड़ने लगा है। जनपद के 2578191 मतदाताओं में से 1240188 के आधार मतदाता सूची से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर रविवार को जिले के सभी बूथों पर शिविर लगाकर विशेष अभियान चलाया गया।
निर्वाचन आयोग चुनाव के दौरान मतदान में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार संख्या से लिंक करा रहा है। इसमें जो मतदाता स्वेच्छा से आधार लिंक कराना चाहता है, उसका ही किया जा रहा है। मतदाताओं को आधार से लिंक कराने का अभियान मार्च तक चलेगा। आधार लिंक कराने में जनपद में सबसे आगे बेहट विधानसभा सीट और सबसे पीछे सहारनपुर नगर सीट के मतदाता हैं। बेहट विधानसभा क्षेत्र के 57.75 प्रतिशत मतदाता आधार लिंक करा चुके हैं। जबकि सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में यह आंकड़ा अब तक मात्र 36.90 फीसदी ही पहुंच सका है। नकुड़ विधानसभा सीट पर 50.59 प्रतिशत, सहारनपुर सीट पर 49.37, देवबंद में 49.92, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 53.96 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में अब तक 41.78 प्रतिशत वोटरों ने मतदाता सूची से आधार लिंक कराया है।
मतदाता सूची से वोटरों के आधार लिंक कराने का कार्य स्वेच्छिक है। जनपद के 2957 बीएलओ इस कार्य में जुटे हैं। आधार लिंक कराने के कार्य में तेजी आ रही है। अब तक 12.40 लाख मतदाताओं के आधार लिंक हो चुके हैं। - हरिकृष्ण शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची से जुडे़ आधार लिंक
विधानसभा क्षेत्र आधार से जुडे़ मतदाता
बेहट 213871
नकुड़ 179825
सहारनपुर नगर 163850
सहारनपुर 177770
देवबंद 170758
रामपुर मनिहारान 173099
गंगोह 161015
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें