फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो सितंबर तक चलेगी श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी एक्सप्रेस

Wed, 10 Jul 2024 03:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से गुवाहाटी के बीच दौड़ने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन अब दो सितंबर तक चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को विस्तारित किया है। इसके साथ ही ट्रेन में एक कोच भी लगाया है, जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो। यह साप्ताहिक ट्रेन है।
विज्ञापन

रेलवे ने पूर्व में 10 से अधिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी। सभी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें से एक 04680-79 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन ट्रेन भी शामिल है। रेलवे ने इस ट्रेन का विस्तार किया है। यह ट्रेन 12 जुलाई को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से रात 9:30 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सहारनपुर में सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 17 जुलाई, नौ अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त को होगा। गुवाहाटी से 15 जुलाई, 22 जुलाई, 12 अगस्त, 19 अगस्त, 26 अगस्त और दो सितंबर चलाई जाएगी। गुवाहाटी से रात 11:20 बजे प्रस्थान करेगी और सहारनपुर में दूसरे दिन सुबह 8:20 बजे आएगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन में एक एसी कोच जोड़ा गया, जो आधा एसी-2 और एसी-3 है। ट्रेन के विस्तारित होने से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें