फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गणेश चतुर्थी आज, दस दिन गूंजेंगे गणपति बप्पा के जयकारे

विज्ञापन
सहारनपुर के कोर्ट रोड पर गणेश जी की मूर्ति खरीदती महिला। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल की वजह से श्री गणेश चतुर्थी की रौनक कम है। शनिवार को श्री गणेश चतुर्थी है। इसको लेकर शुक्रवार को लोगों ने बाजारों में भगवान श्री गणेश की मूर्तियां खरीदीं, जिनको विधि-विधान से पूजन के बाद घरों में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

दस दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरूआत भगवान श्री गणेश की चतुर्थी से होती है। शहर के मोरगंज बाजार, पेपर मिल रोड के राज विहार, आवास विकास के हरि मंदिर, खलासी लाइन, श्री भूतेश्वर नगर क्षेत्र के अलावा कई जगहों पर बड़े कार्यक्रम होते और शोभायात्राएं निकालकर श्री गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ लोग नदियों पर पहुंचकर विसर्जन करते थे। इससे पूर्व दस दिन तक सुबह और शाम को गणपति भगवान की पूजा-अर्चना कर उनको भोग अर्पित किया जाता था। मगर, इस बार बड़े आयोजन नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को लोगों ने बाजारों में भगवान श्री गणेश की मूर्तियां खरीदी हैं, जिनको शनिवार को घरों पूजन कर स्थापित किया जाएगा। मूर्ति कारोबारी मोनू कुमार और पवन कुमार का कहना है कि कोरोना काल का असर श्री गणेश चतुर्थी पर पड़ा है। इस बार बीते वर्ष की तरह रौनक नहीं है। इस बार मूर्तियों का कारोबार भी पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें