फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में खुली दुकानें, पर ग्राहकों का रहा टोटा

विज्ञापन
सहारनपुर में मंगल बाजार में खरीदारी करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एक तरफ साप्ताहिक बंदी का दिन और दूसरा भारत बंद का आह्वान। शहर के बाजारों में साप्ताहिक बंदी का पालन करने वाले व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं, जबकि काफी संख्या दुकानें खुली रहीं। मंगल बाजार पूरी तरह खुला रहा। असमंजस की स्थिति के कारण ग्राहक भी बाजार में अपेक्षित संख्या में नहीं पहुंचे, इससे 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

घंटाघर चौक से शहीद गंज तक लगने वाला मंगल बाजार पहले की तरह गुलजार नजर आया। यहां सुबह दस बजे से ही रेडीमेड गारमेंट्स सहित अन्य सामान की दुकानें सजनी शुरू हो गई और दोपहर बाद पूरा बाजार खुल गया था। दोपहर बाद इन दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी। नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, पुल जोगियान, शहीद गंज, दाल मंडी पुल सहित अन्य बाजारों में इन दुकानों के सामने से पुलिस की टीमें और अफसरों की गाड़ियां आती जाती रहीं।
इसके अलावा कुतुबशेर थाने के सामने वुड कार्विंग बाजार में 50 प्रतिशत दुकानें खुलीं। जामा मस्जिद के पास फल एवं सब्जी मंडी भी खुली रहीं, लेकिन ग्राहकों की संख्या कम रही। दाल मंडी पुल के पास नमकीन आदि की दुकानें खुली रहीं, जबकि मटिया महल, हीरनमारान, रायवाला, नखासा बाजार, अंसारी रोड, रेलवे रोड, हकीकतनगर में साप्ताहिक बंदी के चलते दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने कहा दुकानें भारत बंद के आह्वान पर नहीं, बल्कि साप्ताहिक बंदी के कारण बंद रखीं।
विज्ञापन

किसी को परेशान करने का नहीं था इरादा
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि भारत बंद और चक्का जाम के आह्वान के कारण पुलिस प्रशासन की टीमों का प्रयास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना रहा। किसी दुकानदार या आम आदमी को परेशान करने का कोई इरादा नहीं था। इसलिए पुलिस टीमें सिर्फ निगरानी करती रहीं।

शहिदगंज में बंद के दौरान खुली कुछ दुकाने- फोटो : SAHARANPUR

दालमंडी पुल पर बंद के दौरान खुले बाजार- फोटो : SAHARANPUR

साप्ताहिक बंदी के बावजूद शहर में जामा मस्जिद के पास खुली सब्जी की दुकानें। मगर ग्राहकों की कमी रह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें