फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला

विज्ञापन
मोहर्रम के मातमी जुलूस में शामिल सोगवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहर्रम के तहत हजरत अली अकबर अलैहिस्सलाम की याद में शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला। अकीदत मंदों ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के 18 साल के बेटे हजरत अली अकबर अलैहिस्सलाम की याद में मातम किया।
विज्ञापन

जुलूस छोटी इमाम बारगाह से शुरू होकर मोहल्ला मुत्रीबान नखासा बाजार, सराफा बाजार, हलवाई हट्टा, दीनानाथ बाजार, बड़तला यादगार, भगत सिह चौक, मोरगंज बाजार, दाल मंडी पुल, मटियामहल होते हुए जाफर नवाज स्थित बड़ी इमाम बारगाह पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद जुलूस वापस लौटकर संपन्न हुआ। जुलूस में अकीदतमंदों ने जंजीरों में बंधी छुरियों व हाथ से अपने शरीर पर मातम किया। हजरत अली अकबर अलैहिस्सलाम का गम उनके दिलो दिमाग पर छाया हुआ था। जुलूस में सबसे आगे घोड़े और बैलगाड़ियों पर छोटे-छोटे बच्चे बैठे थे। उनके पीछे शबीह अलम हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम को लेकर अली रजा जैदी चल रहे थे। इनके बाद अंजुमने अकबरिया व अंजुमने इमामिया चल रही थी। नोहा पढ़ने वालों में मिर्जा अय्याज, मेहरबान अली, ख्वाजा आसिफ रजा, मिर्जा नईम, मिर्जा मुमताज शामिल रहे।
इस दौरान अनवार जैदी, जमाल जैदी, सलीस हैदर काजमी, अनवर अब्बास जैदी, रहबर जैदी, सन्नी आब्दी, मानू आब्दी, अदनान, शबीह, तुन्नू हसन, जिशान हैदर, दानिश जैदी, कमर काजमी फरहत मेहंदी, मंजर हुसैन काजमी, चांद जैदी, आसिफ हैदर, डॉ. कौसर, काजी अकरम, प्यारे मियां, फरहत हुसैन, साजिद काजमी, जैगम अब्बास, ख्वाजा रईस अब्बास, जिया अब्बास, रियाज हैदर, मिर्जा अहसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें