फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छेड़छाड़ के विरोध में इंद्रा चौक पर चले धारदार हथियार, हुआ पथराव

Sun, 09 Jun 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में धारदार हथियार चल गए और पथराव भी हुआ। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

इंद्रा चौक निवासी एक महिला ने मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि मोहल्ले के रहने वाले बन्ना, सलीम, सोनिया जैबा चांद, साबिया उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार की रात वह अपने घर पर मौजूद थी। रात में आरोपी उनके घर घुस गए और छेड़छाड़ करने के साथ अश्लील फब्बितयां कसी। महिला का आरोप है कि उसका बुर्का भी फाड़ दिया। परिजन घर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह, उसके पिता, पति और देवर घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने अपने घरों की छत से भी पथराव किया। कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें