प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गुज्जरवाड़ा शाखा की ओर से सोमवार को नगर में शांति कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा का उदघाटन सीएचसी प्रभारी डा. वीके मिश्रा ने किया। यात्रा सीएचसी से आरंभ होकर नगर के मेन बाजार, सुभाष चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल इस्टेट, मजनूवाला रोड समेत अन्य स्थानों से होती हुई शाखा पर जाकर संपन्न हुई। शांति यात्रा में कलश, शिव परमात्मा के ध्वज तथा सुंदर स्लोगन लिखी तख्तियां अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
यात्रा में बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। यात्रा के बाद शाखा पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुधा बहन, प्रीतम, सुरेश, मनीषा, शालू, निधि, जगपाल, भूपेंद्र, तिलक, बिट्टू, प्रेम आदि ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के पदाधिकारी मौजूद रहे।
गुरु पूजा दिवस 23 को
देवबंद। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्मदिवस 23 फरवरी को गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संत निरंकारी मंडल सत्संग भवन के संचालक प्रकाश चंद ने बताया कि गुरु पूजा दिवस पर सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है, जिसमें संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान चलाने के साथ ही पौधरोपण भी किया जाएगा।