फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोमांचक मुकाबले में शामली ने बागपत को दो रन से हराया

Sun, 10 Aug 2025 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नानौता के अल्पाइन क्रिकेट एकेडमी में ​खिलाड़ियों के साथ अति​थि। संवाद
विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। नगर के अल्पाइन विद्यापीठ की अल्पाइन क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धघाटन मैच शामली व बागपत के बीच हुआ। इसमें शामली ने दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगोह चौधरी नक्षत्रपाल सिंह एवं विद्यापीठ चेयरमैन हर्ष चौधरी ने किया। अल्पाइन क्रिकेट एकेडमी के कोच रोहित वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट 10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा। इसमें में दिल्ली, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, नानौता सहित कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही है।
इस दौरान खेले जाने वाले सभी मैच 40-40 ओवर के होंगे। उद्घाटन मैच होली चाइल्ड एकेडमी शामली व देवास क्रिकेट एकेडमी हिसावदा बागपत की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते शामली की टीम 121 रन बनाए। इनमें सौरभ के 34 रन और अभिलाष शर्मा की 17 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी बागपत की टीम 119 रन पर ढेर हेा गई। इस प्रकार शामली ने रोमांचक मुकाबले में दो रन से जीत दर्ज की। इस दौरान चौधरी रविंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह, चौधरी रोहित, चौधरी गौरव, निखिल अत्री व सुमित शर्मा (कोच बागपत) उज्ज्ववल वत्स (कोच शामली), चौधरी रुहला सिंह, कुलदीप आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रमोद कुमार टिकरौल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें