2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर सिविल जज सिनियर डिविजन/एसीजेएम विजय कुमार वर्मा ने खतौली के पूर्व विधायक व बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता करतार सिंह भड़ाना को एक माह के कारावास व 100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।