प्रत्याशी के साथ फिल्म अभिनेता शाहबाज खान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में बॉलीवुड अभिनेता शाहबाज खान ने कहा कि मुस्लिमों को आज तक वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। अपने बेहतर भविष्य के लिए मुस्लमानों को अपनी सोच बदलनी होगी और ऐसे लोगों को प्रतिनिधित्व सौंपना होगा, जो उनको बेहतर जिंदगी दे सकें।
फिल्म अभिनेता ने रविवार को बेहट विधान सभा क्षेत्र सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राणा आदित्य प्रताप सिंह के समर्थन में धौलाकुआं, बिहारीगढ़, अनवरपुर बरौली और बेहट के आनंदबाग में जनसभाओं को संबोधित किया।
मॉडल शिवानी ने भी लोगों से वोट की अपील की। पूर्व विधायक रानी देवलता ने भी जनसभाओं को संबोधित किया। जनसभाओं का संचालन पूर्व प्रधान एडवोकेट महेंद्र सिंह बर्मन किया।
राणा सुरेश प्रताप सिंह, नरेश चौहान, सतीश चौहान, नौशाद खान प्रधान, चौधरी अनवर, सलीम उर्फ भुट्ट, पवन राणा, जयभगवान चौधरी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।