इंस्पेक्टर ह्रदय नारायण सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हारुन को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया गया। जिसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे मोहल्ला टपरी अब्दुलहक निवासी सुफियान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं, जगदेई गांव निवासी शिव कुमार, तलहेड़ी खुर्द निवासी फूल कुमार, दुगचाड़ा निवासी रविंद्र कुमार, मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी नाजिम और रणखंडी निवासी राजकुमार अलग अलग मामलों में फरार चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।