फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 51 हजार रुद्राक्ष से हुआ महादेव का शृंगार

विज्ञापन
राधा विहार ​स्थित औधड़ दानी नर्मश्वेर महादेव मंदिर में रूद्रा​भिषेक करते श्रद्धालु
विज्ञापन
श्रावण मास के पांचवें सोमवार को शिवालय में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। श्रावण मास के पांचवें सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। राधा विहार स्थित औघड़दानी श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 51 हजार रुद्राक्ष से महादेव का शृंगार किया गया।
राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राक्ष शृंगार के अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि रुद्राक्ष साक्षात शिव स्वरूप हैं। रुद्राक्ष महादेव के नेत्रों से बहे हुए अश्रु हैं। पूजा में महादेव का गंगा जल, दूध ,दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत एवं गुलाब जल से स्नान किया गया। इसके साथ ही रुद्री और शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ किया गया। इसके पश्चात भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया गया। भोले बाबा को भोग अर्पित कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, सुरेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कंबोज, रमेश शर्मा, अजब सिंह चौहान, मनोज चौहान, दिनेश ठाकुर, नरेश त्यागी, विकास मौजूद रहे। वहीं, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री शिव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री बालाजी धाम सहित अनेक मंदिरों में भोले बाबा का जलाभिषेक किया गया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें