फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सात ट्रेनें रहीं निरस्त, आठ पहुंचीं लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के बंथरा स्टेशन पर काम होने से संचालन पर पड़ा असर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुरादाबाद मंडल के बंथरा रेलवे स्टेशन पर काम होने के चलते रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें निरस्त रहीं। जबकि आठ ट्रेनें अपने तय से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लेट पहुंची। इसके चलते स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
इन दिनों मुरादाबाद मंडल के बंथरा रेलवे स्टेशन पर सुधार का काम चल रहा है। जिसकी वजह से ट्रेनों को निरस्त किया गया या फिर उन्हें देरी से चलाया जा रहा है। रविवार को सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस अप-डाउन में रद्द रहीं। दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस भी नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस पांच-पांच घंटे, दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस सवा चार घंटे, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस सवा दो घंटे, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सवा घंटे और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। स्टेशन पर इंतजार के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि अधिकांश ट्रेनें लंबी दूरी की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें