फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सात ट्रेनें तीन महीने बाद पटरी पर आईं, पांच दो दिन बाद आएगी

Fri, 01 Mar 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन महीने से कोहरे के कारण रद्द की गईं ट्रेनें पटरी पर लौटने लगी हैं। सात ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, जबकि पांच ट्रेनें एक दिन बाद शुरू हो जाएंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि यह सभी ट्रेनें लंबे रूट की हैं, इसलिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

रेलवे ने दिसंबर महीने में कोहरे की आशंका के चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जनसेवा, शहीद, जलियांवाला बाग, हरिहर एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों को फरवरी व मार्च तक रद्द कर दिया था। यह इसलिए किया गया था कि कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है और समय का संचालन बिगड़ जाता है। ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को परेशानी झेली। अब एक-एक कर सभी निरस्त ट्रेनें पटरी आने लगी हैं।
अभी तक ट्रेन नंबर 14606-05 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, अमृतसर-लालकुआं और लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस शुरू हो गई है। जिन ट्रेनों का संचालन अभी नहीं हुआ है, उनमें 14617-18 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस और 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस शामिल हैं। यह ट्रेनें भी तीन मार्च तक पटरी पर दौड़ने लगेंगी। हालांकि, इनमें से अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग है। ऐसे में सफर करना खासा मुश्किल भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें