फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में टीबी के सात नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टीबी के मरीजों की खोज के लिए जनपद में चल रहा टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान का पहला चरण शुक्रवार को संपन्न हो गया। 26 दिसंबर से एक जनवरी तक संचालित अभियान में सात नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

पहले चरण के अंतिम दिन शुक्रवार को जैन कॉलेज रोड स्थित मानव मंदिर वृद्धाश्रम में रहने वालों की स्क्रीनिंग की गई। शुक्रवार से पहले जेल, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल बालिका आश्रम, मदरसों में 24 टीमों की मदद से टीबी के रोगियों की खोज की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश जैन ने बताया कि दूसरा चरण दो जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा, जिसमें मलिन बस्तियों, शुगर रोगियों, एचआईवी ग्रस्त रोगियों को सहारनपुर नगर, देवबंद, हरोड़ा, गंगोह क्षेत्र की कुल आठ लाख की चिह्नित आबादी को 245 टीमों, 47 सुपरवाइजरों एवं 13 चिकित्साधिकारियों की मदद से चार एसीएमओ की देख रेख में टीबी के लक्षण पूछकर खोज कर उनकी मुफ्त जांच और इलाज किया जाएगा। तीसरा चरण 13 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर क्षय रोग विभाग के अधिकारी डॉ. आशीष कुमार, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला, फार्मासिस्ट संदीप मौर्या, जिला कार्यक्रम कोआर्डिनेटर मुकेश कुमार, पीपीएम कोआर्डिंनेटर परवेंद्र यादव, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अशोक पंवार, टीबी एचवी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें