फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर के जाटव नगर में युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। युवती की मां ने रकम वापस मांगी, मगर आरोपी रुपये नहीं लौटा रहा। युवती की मां ने कमिश्नर और डीआईजी कार्यालय में शिकायतपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जाटव नगर निवासी राधा रानी के मुताबिक उनके क्षेत्र की ही एक महिला ने करीब दो साल पहले दावा किया था कि वह उसकी बेटी की नौकरी लगवा सकती है। इसके लिए उसे सात लाख रुपये देने होंगे। आरोपी महिला के झांसे में आने के बाद राधा ने पहले दो लाख रुपये उसे दिए। इसके बाद कुछ लोगों से उधार लेकर बाकी पांच लाख रुपये भी दे दिए। यह रकम देने के बावजूद बेटी को नौकरी नहीं मिली।
आरोपी महिला से वह कई बार मिली और बेटी को नौकरी दिलवाने की बात कही। मगर उसे टरकाया जाता रहा। आरोप है कि महिला के भाइयों ने भी उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता ने आरोपी महिला और उसके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुतुबशेर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, मगर रकम देने संबंधी कोई साक्ष्य या गवाही अब तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें