फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छुटमलपुर डिपो के दो केंद्र प्रभारी सहित सात कर्मचारी निलंबित, चार पर लगे आरोप

Thu, 21 Dec 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम रीजन के छुटमलपुर डिपो में सात कर्मचारियों को रोडवेज बसों का किलोमीटर कम दिखाकर लोड फैक्टर अधिक दर्शाने के मामले में निलंबित कर दिया है, जबकि चार कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद परिवहन निगम ने कर्मचारियों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

परिवहन निगम को छुटमलपुर डिपो में रोडवेज बसों का कम किलोमीटर दिखाकर लोड फैक्टर अधिक दर्शाने की शिकायत मिल रही थी। मामले उच्च प्रबंधन तक पहुंचा तो गोपनीय जांच कराई गई, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। जांच रिपोर्ट उच्च प्रबंधन को सौंपी गई। जिसके आधार पर छुटमलपुर डिपो के वरिष्ठ लिपिक दिनेश शर्मा, कनिष्ठ लिपिक संजय कुमार, कमल कुमार, रघुवीर सिंह, केंद्र प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र और जूनियर फोरमैन राजीव कुमार को दोषी मानते हुए निलंबित किया गया। इनके अलावा इसी डिपो के कनिष्ठ लिपिक लक्ष्मण सिंह, सुबेदार सिंह, प्रीतम सिंह और सुशील दीक्षित को आरोपी बनाया। अकेले छुटमलपुर डिपो में इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद से खलबली मची हुई है। परिवहन निगम के उच्च प्रबंधन ने निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई तो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
छुटमलपुर डिपो के सात कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इनमें दो केंद्र प्रभारी और एक जूनियर फोरमैन शामिल है। इन पर रोडवेज बसों का किलोमीटर कम दिखाकर लोड फैक्टर अधिक दर्शाया गया है। चार कर्मचारियों पर भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें