फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 11 पदों पर 30 प्रत्याशियों के बीच होगा चुनाव

Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। न ही किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया और न ही किसी पर्चा निरस्त हुआ है। अब 11 पदों पर 30 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन


22 दिसंबर को चुनाव होगा, जिसमें तीन गुटों के 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं। हर प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसके साथ ही मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को पूरे दिन चुनाव अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच की। उम्मीद थी कि कुछ प्रत्याशी पर्चा वापस ले सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तीनों गुटों के प्रत्याशियों के बीच चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें