फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घाटमपुर में सात और कैंडल में प्रधान पद के चार प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के उप चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। जनपद के गांव घाटमपुर और कैंडल में प्रधान पद पर चुनाव होगा, जबकि कुंडा कला में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रिक्त पदों के लिए छह सितंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी। जिले में दो प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और कई ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा। घाटमपुर ग्राम प्रधान पद के लिए अकबरी, इमराना, नाजिया, नरगिस, बबली, रूबी चौधरी और सईदा के बीच चुनाव होगा। ग्राम कैंडल में प्रधान पद के लिए अनुराग, नरेंद्र, राजेंद्र कुमार और संतोष चुनावी मैदान में हैं।
ग्राम कुंडा कलां में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नूर हसन और शौकीन के बीच मुकाबला रहेगा। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी हो चुका है। मतदान छह और मतगणना आठ सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें