फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी में पेयजल व्यवस्था को भी स्मार्ट बनाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा है कि स्मार्ट सिटी में पेयजल आपूर्ति भी स्मार्ट होनी चाहिए। नागरिकों को की जा रही पेयजल आपूर्ति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाए। वह सर्किट हाउस में आयोजित स्मार्ट सिटी सहारनपुर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने बताया कि कचहरी पुल से दिल्ली रोड स्थित अनुपम स्वीट्स तक कोर्ट रोड को सेमी स्मार्ट रोड बनाने की योजना है। इसमें अंडर केबलिंग की जाएगी। सीएसएस (ट्रांसकॉम्पेक्ट सर्विस स्टेशन) व आरएमयू (हाइटेंशन कनेक्शन के लिए) रखे जाने को लेकर अभी स्थान चिह्नित करने होंगे। अन्यथा पुराने ट्रांस्फॉर्मर जहां हैं उन्हें ही यथावत् रखते हुए केबिल भूमिगत किए जाएंगे। चेयरमैन डॉ. यशोद ने विद्युत विभाग को सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीसीसी को सेफ सिटी की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए जिन स्थानों पर कैमरे या प्रकाश व्यवस्था नहीं है उन्हें भी कवर करने का सुझाव दिया।

बैठक में स्मार्ट क्लासेज़ में छात्रों के बैठने के लिए सिंगल सीटर व्यवस्था (प्रत्येक छात्र के लिए कुर्सी बेंच अलग-अलग) को हरी झंडी देने के साथ ही सिक्स सीटर 22 मोबाइल टॉयलेट स्मार्ट सिटी से खरीदने को भी स्वीकृति दी। कचहरी के सामने थाना सदर रोड के नाले को आरसीसी से बनाने के प्रस्ताव पर मंडलायुक्त ने सर्वे करने के निर्देश देते हुए 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। पूर्वी यमुना नहर विभाग द्वारा सर्किट हाउस के निकट पुलिस चौकी से अंबाला रोड तक 160 मीटर लंबे नाले को कवर करने के प्रस्ताव पर भी उन्होंने पुनः सर्वे करने का सुझाव देते हुए रिपोर्ट अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बोमंजी रोड पर तीन सौ मीटर सड़क को 20 सेंटीमीटर ऊंचा उठाकर पीक्यूसी (एक तरह की कंक्रीट) से बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे बोर्ड द्वारा स्वीकृति दी गई। इसके अलावा दाल मंडी और सब्जी मंडी पुल के पास पांवधोई नदी पर बनाए जाने वाले दो पुलों को भी 50 सेंटीमीटर ऊंचा उठाकर बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सर्किट हाउस रोड को भी ठीक कराने, कलक्ट्रेट में हेल्थ सेंटर, कन्वेशन हॉल और स्मार्ट पार्क बनाने का सुझाव दिया। नगरायुक्त ने रणजीत नगर स्थित एक पार्क में सीनियर सिटीजन के लिए हॉल बनाने का प्रस्ताव रखा। स्मार्ट सिटी के स्वतंत्र निदेशक सुशील पुंडीर ने शारदानगर की ओर से आने वाले मार्ग को कचहरी पुल के नीचे से वर्कशॉप की दिशा में निकालकर वन-वे करने का सुझाव दिया। निदेशक प्रमोद सड़ाना ने कई पार्कों और चौराहों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा। बैठक में एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, स्मार्ट सिटी निदेशक एके आत्रे, महाप्रबंधक जल कल राधेश्याम, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी सीपी सिंह, डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें