फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीरो सर्वे से पता चलेगा जिले में कितना फैला कोरोना संक्रमण

Mon, 05 Jun 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव का आकलन करने के लिए सीरो सर्वे किया गया। टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर 696 लोगों के ब्लड सैंपल प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने के लिए इकट्ठा किए। सभी सैंपलों को लखनऊ केजीएमयू भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना के बाद लोगों में एंटी बॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे कराया जाता है। अब शासन कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद सीरो सर्वे कराने का निर्णय लिया है। यह सर्वे प्रदेश के 11 जिलों में होगा, जिसमें सहारनपुर भी शामिल है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 29 गांव और वार्डो में जाकर सीरो सर्वे में लोगों के ब्लड सैंपल लिए। टीम में चिकित्सा अधिकारी, लैब टैक्नीशियन, एएनएम और आशा रही।
इन क्षेत्रों में हुआ सीरो सर्वे
खजूरी अकबरपुर, जामपुर बड़ी, दुगचड़ी मलकपुर, लखनौती, बादशाहपुर, फखरपुर, जयंतीपुर, बीरपुर कायस्थ, झबीरण, टोली, फतेहपुर, बाथनवाला, हरौड़ा, खुर्द, सोना, खानपुर, खुशहालपुर, शेरपुर पेलो, लहोरा, नल्हेड़ा, अंबहेटा का वार्ड 10, देवबंद में वार्ड छह, 11, 23, नकुड़ वार्ड 18, रामपुर मनिहारान वार्ड 13, महानगर में वार्ड 17, सरसावा में वार्ड 10, तीतरों में वार्ड चार।
विज्ञापन

लोगों की प्रतिरोधक क्षमता का आकलन करने के लिए जिले में सीरो सर्वे कराया गया। इसमें 696 लोगों के ब्लड सैंपल एकत्रित किए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लखनऊ केजीएमयू भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही प्रतिरोधक क्षमता का पता लगेगा। - शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें