फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दोपहर में तीखी धूप, शाम को झमाझम बारिश से मौसम सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे, लेकिन शाम को अचानक बदले मौसम के बाद हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश से बचने की बजाय भीगना मुनासिब समझा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई हुई थी, लेकिन सोमवार की सुबह खिली धूप लेकर आई। दोपहर में धूप और चटक हो गई। आलम यह रहा कि जो अधिकतम तापमान एक दिन पहले रविवार को 36.4 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 38.5 पर पहुंच गया। शाम छह बजे तक लोग गर्मी से परेशान रहे, लेकिन इसके बाद अचानक से काली घटाओं का आगमन शुरू हुआ। शाम करीब 7:45 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश में बदल गई।
बारिश से हुआ कीचड़ और जलभराव
झमाझम बारिश से महानगर की सड़कों पर कीचड़ और जलभराव हो गया। इन दिनों कोर्ट रोड पर घंटाघर से ओवरब्रिज तक फुटपाथ को तोड़ने का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से मिट्टी सड़क पर बिखरी हुई है, जिस पर बारिश होने से कीचड़ बन गया। इसके अलावा निर्माणाधीन सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें