फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा कला में यमुना बांध के किनारे कुलेंट के खाली सिलेंडर मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
कुंडा कला में मिले सिलेंडर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कुंडा कला में यमुना किनारे खाली सिलिंडर मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला में यमुना के तटबंध पर 20 सिलिंडर मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची, जांच के बाद ये सिलिंडर खाली मिले हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कुंडाकला इन दिनों जैश ए मोहम्मद और तहरीक के तालिबान के आतंकियों से जुड़े नदीम की गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में है। नदीम इसी गांव का रहने वाला है। इसके चलते भी पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लिया। शनिवार की देर शाम ग्रामीणों को यमुना बांध के किनारे बीस सिलिंडर थोड़ी-थोड़ी दूर पर पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जिला मुख्यालय से डाग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते को भेजा गया। जांच में सिलिंडर खाली मिलने के बाद पुलिस इन्हें कब्जे में लेकर कोतवाली चली आई। इस्तेमाल के बाद इन्हें यहां फेंक दिया गया या फिर किसी वाहन से गिर गए, इनके यहां मिलने से कई सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। एसएसपी डा विपिन ताडा ने बताया कि सूचना पर बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया है। मौके से फैक्टरियों में मशीनों को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुलेंट के खाली सिलिंडर मिले हैं।

कुलेंट का खाली सिलेंडर- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह के कुंडा कला में पड़े कुलेंट के खाली सिलेंडर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें