राज्य प्रतियोगिताओं के लिए पहलवानों का चयन
सहारनपुर। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं गौतमबुद्ध नगर और हाथरस में होनी हैं। प्रतियोगिताओं के लिए बालक और बालिकाओं की सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के पहलवानों का चयन बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल के माध्यम से किया गया।
जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि जूनियर एवं सब-जूनियर बालिकाओं की राज्य प्रतियोगिता छह और सात मार्च को गौतमबुद्ध नगर में होगी, जबकि सब-जूनियर बालकों की राज्य प्रतियोगिता 12 से 14 मार्च तक हाथरस में होगी। बालिकाओं में कोमल देवी, राधा, सरिता रानी, मानवी और तपस्या का चयन हुआ है। सब जूनियर बालकों के फ्री स्टाइल वर्ग के लिए विनोद शर्मा, मैडी कुमार, राहुल, वेदांश आर्य, अनिकेत, लक्ष्यवीर, कार्तिक कुमार, सत्यम चौहान चयन कराने में सफल रहे, जबकि ग्रीको रोमन स्टाइल के लिए राकेश और वेदांश सैनी का चयन किया गया है। संघ अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, संदीप चौधरी, संजीव पहलवान, मोहन, रविकांत धीमान, मुस्तकीम अंसारी आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।